अकलतरा: जनपद पंचायत अकलतरा के सदस्य ईश्वर साहू ने क्षेत्र में बिजली कनेक्शन सुधारने की मांग उठाई, अनहोनी का खतरा
जनपद पंचायत अकलतरा के सदस्य ईश्वर साहू ने CSPDCL को पत्र लिखकर ग्राम पकरिया, लटिया, कल्याणपुर और दर्रीटांड़ में बांस-बल्ली के सहारे चल रहे बिजली कनेक्शन की गंभीर समस्या उठाई है। बिना पोल के ये कनेक्शन, आंधी-बारिश में दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। कुछ जगह पोल लगे हैं, लेकिन केबल शिफ्टिंग बाकी है।