चौथम: मध्य बोरने पंचायत को मॉडल पंचायत किया गया घोषित, मुखिया ने की घोषणा
चौथम प्रखंड के मध्य बोरने पंचायत को मॉडल पंचायत घोषित किया गया। डब्लूपीयू भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया शशि भूषण कुमार ने पंचायत को मॉडल पंचायत घोषित किया। वहीं उन्होंने कहा कि पंचायत को स्वच्छ व सुंदर बनाने के संकल्प को हर हाल में पूरा करना है। उन्होने उपस्थित लोगों से अपील किया कि पंचायत को स्वच्छ बनाने में पंचायतवासी भी सहयोग करें।