महमूदाबाद: कोतवाल अनिल सिंह को भावभीनी विदाई, नवागत इंस्पेक्टर भानू प्रताप सिंह का किया गया स्वागत
स्थानीय थाने में कोतवाल अनिल सिंह के विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सीओ व नवागत इंस्पेक्टर भानू प्रताप सिंह मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस स्टाफ और पत्रकार सहित अन्य लोगों ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अनिल सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।