कठूमर: कठूमर में ग्राम रथ अभियान के माध्यम से किसानों को योजनाओं की जानकारी दी गई
अलवर जिले के कठूमर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम रथ अभियान 2026 के तहत ग्रामीणों को एलईडी रथ के माध्यम से खेती-किसानी से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान कृषि, पशुपालन और ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर किसानों को जागरूक किया गया।