जमुई के कचहरी चौक पर संकल्प सभा का किया गया आयोजन, एफआईआर खत्म करने और घा^य^ल छात्रों को मुआवजा देने का किया मांग
नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर मंतर सहित देश भर में चले छात्रों के आंदोलन की हुई ऐतिहासिक जीत को लेकर गुरुवार की दोपहर बाद 3:00बजे तक कचहरी चौक पर संकल्प सभा आयोजित किया गया। सभा की अध्यक्षता भाकपा माले के जिला सचिव शम्भू शरण सिंह ने किया, जबकि मंच संचालन बिहार राज्य कमिटि सदस्य बाबू साहब सिंह ने किया।
वही सभा की अध्यक्षता करते हुए शम्भू शरण सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार अपने किए गए वादे से हमेशा मुकरती रही है। इसलिए हमें सभी साथियों को संकल्प लेना है कि जबतक सरकार वादा को पूरा नही करेगी ये लड़ाई मजबूती के साथ हम लड़ेंगे वही भाकपा माले राज्य कमिटि सदस्य बाबू साहब सिंह ने कहा देश भर में चल रहे शिक्षा-परीक्षा में सुधार आंदोलन के सामने भाजपा झुकी तो जरूर है लेकिन इनके शिक्षा माफिया परस्ती से हर लोग वाकिफ है की कैसे इस देश के शिक्षा को कॉर्पोरेट हाथों में गिरवी रख दिया है। जिसके कारण देश भर में 152 से अधिक परीक्षा पेपर लीक हुआ है इससे भी हमें सचेत रहना होगा और संकल्प के साथ इस लड़ाई को अब तक हमें लड़ना है जब तक की NTA को भंग कर सभी रिक्त पदों पर अविलंब बहाली करे, NEP को वापस लेने नगर नौसा के सभी आंदोलनकारियों पर से मुकदमें वापस लेने आंदोलनकारियों पर AK 47 से फायरिंग का आदेश देने वाले अधिकारी पर कार्रवाई करने, बिहार के विश्वविद्यालयों में 300 प्रतिशत फीस वृद्धि वापस सहित छात्रों से किये सभी प्रकार के समझौता लागू नही हो जाय। वही संकल्प सभा को समर्थन करने के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सुनील सिंह ने कहा की मोदी सरकार के 12 साल के शासनकाल में देश में बेतहाशा बेरोजगारी महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ी है शिक्षा माफिया हर रोज पेपर लिककर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ देश के किसानों की जमीन को बावड़ी के भाव में अदानी और अंबानी के हाथों में बेचा जा रहा है, वही के नेता मनोज कुमार पांडे ने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि इस देश के किसानों के साथ जो समझौता हुई थी कुछ समझोता से भी यह सरकार पीछे हट रही है #jamuitopnews #bhakpamale #male #BJP4IND #students
Jamui, Jamui | Jul 30, 2026