सिरोही: पालड़ी एम पुलिस ने अवैध बजरी खनन पर की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
Sirohi, Sirohi | Jul 3, 2026 जिले के पालड़ी एम थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की हैं। यह कार्रवाई पालड़ी एम थाना क्षेत्र के राड़बर गांव के समीप नदी क्षेत्र में की गई। पुलिस को लगातार अवैध बजरी खनन की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद थानाधिकारी कैलाशदान चारण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान नदी से अवैध रूप