मंझनपुर: सुखऊ का पूरा में 19 साल पहले बाढ़ पीड़ितों को मिला था पट्टा, अब जमीन पर कब्जे का आरोप, डीएम से न्याय की गुहार
हिसामपुर परसखी गांव के सुखऊ का पूरा मजरा के रहने वाले महगूं पुत्र देशराज, संगीता पत्नी चब्भू लाल और गीता देवी पत्नी छंगू लाल ने जिलाधिकारी कौशाम्बी से शिकायत कर अपने आवासीय पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की है। पीड़ितों का आरोप है कि वर्ष 2007 में बाढ़ पीड़ित होने के कारण उन्हें गाटा संख्या 747 में आवासीय पट्टा आवंटित किया गया था।