लोहरदगा: जनता मिलन में रखी समस्या का हुआ समाधान भंडरा के धनामुंजी निवासी दो वृद्धजनों को मिली वृद्धावस्था पेंशन योजना की स्वीकृति
लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड अंतर्गत गडरपो पंचायत के धनामुंजी गांव निवासी झिबी उराँव एवं उनके पति सुकरा उराँव के लिए शनिवार का दिन खुशियों भरा साबित हुआ। शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे दोनों को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना (SSSOAPS) के तहत पेंशन की स्वीकृति प्रदान कर दी गई।