देवबंद: तहसील में समाधान दिवस पर डीएम ने सुनी फरियाद, 57 शिकायतें आईं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
देवबंद तहसील में शनिवार को जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। शनिवार दोपहर 2:00 तक चले कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 57 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें सबसे अधिक 37 मामले राजस्व विभाग के रहे। मौके पर ही राजस्व विभाग की 8 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया।