गया टाउन सीडी ब्लॉक: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के जिलाध्यक्ष बनाए डॉ. टूटू खां,नियुक्ति पत्र किया जारी
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर ने संगठन विस्तार के तहत जिले में एक बड़ा बदलाव किया है।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने डॉ. टूटू खां को जिलाध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया है।पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री डॉ अनिल कुमार ने नियुक्ति पत्र जारी किया है।इसके पूर्व जिलाध्यक्ष पद की कमान नारायण माँझी संभाल रहे थे।