अरवल: सदर थाना परिसर में एसडीपीओ ने भूमि विवाद मामलों की सुनवाई की, निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए
Arwal, Arwal | Aug 1, 2026 सदर थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय एवं सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी की उपस्थिति में की गई। इस दौरान दोनों पक्षों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित कागजातों की जांच की गई तथा विवादों के निष्पक्ष एवं त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।