फतेहाबाद: शमशाबाद में ग्राम पंचायत सचिवालय बना नशे का अड्डा, टेबल पर मिलीं शराब की बोतलें और गिलास, वीडियो हुआ वायरल
शमशाबाद विकासखंड की एक ग्राम पंचायत के सचिवालय में शराब की बोतल और गिलास मेज पर सजी होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस संदर्भ में वीडियो के वायरस होते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया उन्होंने तत्काल शनिवार को ब्लॉक सचिवालय में सफाई कराई।