नौतनवा: सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी सुंडी परिसर में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन
सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के बीओपी सुंडी परिसर मे निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया जिसमें सुंडी, आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा गांव के 154 पशुओं का निःशुल्क जांच एवं दवा वितरित किया गया। इस मौके पर असिस्टेंट कमांडेंट राजीव तिवारी, उप निरीक्षक एल. डब्ल्यू भूटिया, राजेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।