नौतनवा: नौतनवा थाना क्षेत्र में हुई युवक से रूपयों की लूट, पुलिस, SOG, इंटेलिजेंस मामले की जांच में जुटी
नौतनवां थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर हुई लूट की घटना में लुटेरों ने पीड़ित को गाड़ी में बैठाकर डराया धमकाया और फिर रुपए लूटकर फरार हो गए। आज दिन दहाड़े 5 लाख रुपए लूटने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने एसओजी एवं अन्य इंटेलिजेंस को मामले की जाँच में लगाया है।