फुल्लीडूमर: बहोरना और खजाना गांव में पुलवामा के शहीदों को कैंडल जलाकर किया गया याद
बहोरना एवं खजाना गांव में पुलवामा के शहीदों की याद में केंडल मार्च निकाला गया। इस मौके पर वार्ड सदस्य सुमित कुमार के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण युवाओं ने केंडल मार्च निकालकर नारे लगाए। वहीं राता पंचायत के खजाना गांव में भी शहीदों के याद में केंडल मार्च निकाला गया। जिसमें गांव के दर्जनों युवाओं ने भाग लिया।