फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर बाजार में जनसुराज पार्टी की बैठक, राजीव रंजन राय बने संयोजक और उमेश महाराणा किसान अध्यक्ष
फुल्लीडुमर बाजार में जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार ने की। जिसमें जिला महिला अध्यक्ष कल्पना कुमारी भी शामिल हुई। बैठक में पार्टी के संयोजक के रूप में राजीव रंजन राय एवं प्रखंड किसान अध्यक्ष के रूप में उमेश महाराणा का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया।