फुल्लीडूमर: पड़ावचक गांव में जिला संतमत सत्संग के वार्षिक अधिवेशन की सफलता पर समिति की बैठक
पड़ावचक गांव में जिला संतमत सत्संग के वार्षिक अधिवेशन को लेकर जिला संतमत सत्संग समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं ग्रामीणों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। आदर्श मध्य विद्यालय पड़ावचक प्रांगण में समिति के अध्यक्ष अवधेश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिवेशन के लिए स्थल का चयन एवं इसकी सफलता पर विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किया गया।