फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर प्लस टू उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर पुत्री की परीक्षा के लिए आए पिता बेहोश
मंगलवार को प्लस टू उच्च विद्यालय फुल्लीडुर परीक्षा केंद्र पर अपनी पुत्री को परीक्षा दिलाने आए पिता अमरपुर प्रखंड के डुमरामा गांव निवासी मो.मुजाहिद के सिर में चक्कर आ जाने से परीक्षा केंद्र के आगे सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। जिसमें उन्हें चोटें लगी और जख्मी हो गए। बेहोशी के बाद उनके परिजनों ने उनके सीने को दबाकर एवं पानी का छिड़काव किया तब उन्हें होश आया।