रायडीह: सीलम ढलान के समीप स्कूटी और बाइक में सीधी टक्कर, दो युवक घायल
Raidih, Gumla | Jul 13, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के केमटे लूंगा निवासी 30 वर्षीय सुनील एक्का और जारी थाना क्षेत्र के मोराल निवासी 26 वर्षीय संदीप बाखला सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों का इलाज सदर अस्पताल गुमला में चल रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील एक्का सोमवार को अपनी बच्ची गुंजन बरला की फीस जमा करने उर्स लाइन कॉन्वेंट स्कूल आए थे।