अजीतमल: अयाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो गांव के विवाद में एक समाज के लोगों ने लगाए गंभीर आरोप, वीडियो हुआ वायरल
अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम पाकर का पुरवा और फरिहा गांव में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब गुरुवार को दर्जनों ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान समाजवादी पार्टी की नेता पल्लवी पलवी भी पीड़ित पक्ष के साथ पुलिस कप्तान से मुलाकात करने पहुंचीं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशास