मुरैना नगर: कलेक्टर का सख्त एक्शन: मुरैना में लापरवाही पर गिरी गाज, 6 सचिव निलंबित, 5 रोजगार सहायक हटाए
मुरैना में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करते हुए आज गुरुवार क़ो 6 पंचायत सचिव निलंबित, 5 रोजगार सहायकों को कार्य से विरत और एक सचिव को अटैच किया गया। बर्रेड, नहरावली, अमलीडा, कोंथरखुर्द, कैमाराकलां, मृगपुरा व जखौदा में अनियमितताएं सामने आईं। कलेक्टर ने चेतावनी दी कि योजनाओं में गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।