कोंडागांव: सामुदायिक भवन में कल होगा दिव्यांग शिविर का आयोजन,सांसद और विधायक रहेंगे मौजुद, आयोजन की चल रही तैयारी
फरसगांव नगर के सामुदायिक भवन में कल गुरूवार को दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जाएगा।इस शिविर में सांसद भोजराम नाग और विधायक नीलकंठ टेकाम भी उपस्तिथ रहेंगे।बुधवार को फरसगांव SDM अशवन कुमार पुसाम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में विकासखण्ड फरसगांव के समस्त ग्रामों से दिव्यांगजन सम्मिलित होंगे,जिनका चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जावेगा