नई मंडी स्थित बड़ी धर्मशाला में नई मंडी उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता गौरव स्वरूप, प्रेस काउंसिल के सदस्य अंकुर दुआ, व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल सहित अन्य गणमान्य लोगों के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।