मुज़फ्फरनगर: SD इंटर कॉलेज के पास एक हेड कांस्टेबल के द्वारा शिक्षक को मारी गोली हुई दर्दनाक मौत पुलिस जांच में जुटी
वाराणसी से यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा की कॉपी लेकर मुजफ्फरनगर पहुंची टीम में शामिल एक हेड कांस्टेबल ने तंबाकू न देने पर एक अध्यापक को गोली मार दी।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अध्यापक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।जिसके बाद पुलिस ने मृतक अध्यापक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।