मुज़फ्फरनगर: कचहरी परिसर स्थित नामांकन स्थल का एसएसपी ने भारी पुलिस फोर्स के साथ किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
20 मार्च से लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले नामांकन को लेकर एसएसपी अभिषेक ने भारी पुलिस फोर्स के साथ कचहरी परिसर स्थित नामांकन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नामांकन करने के लिए प्रत्याशी सहित 5 व्यक्तियों को ही अंदर आने दिया जाएगा। वहीं एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।