मुज़फ्फरनगर: गांव सलेमपुर में कश्यप समाज के लोगों के द्वारा बैठक कर कश्यप समाज को मजबूत करने की बनाई रणनीति
गांव सलेमपुर में कश्यप समाज के लोगों के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अतिथि के रूप में पहुंचे इंजीनियर देवेंद्र कश्यप के द्वारा सभी को संबोधित करते हुए कहा कि वह कश्यप समाज के लोगों को मजबूत करने का काम करें और अपने बच्चों को पढ़ने लिखने का काम करें उन्होंने कहा कि वह उसे पार्टी को वोट दे जो पार्टी उन्हें आरक्षण देने का काम करेगी।