कोडरमा: तिलैया पुलिस ने अवैध शराब निर्माताओं को पकड़ने के लिए गझंडी जंगल में ड्रोन का इस्तेमाल किया, कई भट्ठियां नष्ट
जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए कोडरमा जिला प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध है। उपायुक्त ऋतुराज के निर्देशानुसार अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को तिलैया पुलिस ने ड्रोन की मदद से जरगा के जंगलों मंे शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया।