मुंगावली: "सेफ क्लिक अभियान के तहत मुंगावली पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाव का दिया संदेश"
मुंगावली थाना पुलिस ने शनिवार को दोपहर लगभग दो बजे पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।