महोबा: महोबा में सड़क हादसों में त्वरित राहत के लिए पुलिस को प्रशिक्षण, 100% डेटा फीडिंग और समयबद्ध एंट्री के निर्देश
Mahoba, Mahoba | May 18, 2026 महोबा में सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित राहत देने के लिए महोबा पुलिस ने पुलिस लाइन सभागार में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह के पर्यवेक्षण में हुए कार्यक्रम में प्रभारी यातायात सुनील कुमार सिंह भी मौजूद रहे। जनपद के सभी थानों के विवेचक और कंप्यूटर ऑपरेटर्स ने भाग लिया।