जलालाबाद: जलालाबाद के उप जिलाधिकारी प्रभात राय को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित
शाहजहांपुर। कलेक्ट्रेट के बिस्मिल सभागार में को आयोजित सम्मान समारोह में जलालाबाद के उप जिलाधिकारी प्रभात राय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान 27 अक्टूबर 2025 से 10 अप्रैल 2026 तक चले विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया