खुजनेर: राजगढ़: कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने बेड़ा का पूरा में उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण
राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने गुरुवार को शाम 4:00 बजे करीब राजगढ़ के बेड़ा का पूरा शासकीय वेयरहाउस एवं प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति करेड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों के भुगतान एवं छाया पानी और उपार्जन केन्द्रों पर पर्याप्त व्यवस्थाओं की जानकारी ली।