सुजानगढ़: ईयारा कैंप के कचरा स्टॉक में लगी आग, गुरुवार रात पाया गया काबू
शहर के ईयारा कैंप स्थित कचरा स्टॉक में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और दूर से धुएं का गुबार दिखाई दिया। सूचना पर नगर परिषद की दमकलें मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद देर रात आग पर काबू पाया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई।