पडरौना: कुशीनगर में मिशन शक्ति 5.0 तेज, महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व सशक्तिकरण का संदेश देकर जागरूक किया गया
कुशीनगर में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व आत्मनिर्भरता को लेकर मिशन शक्ति 5.0 अभियान जनपद भर में सक्रिय रूप से चलाया जा रहा है। एएपी कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में बुधवार सुबह से शाम तक सभी थानों की मिशन शक्ति टीम गांवों, कस्बों, स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं व छात्राओं को जागरूक कर रही है। अभियान के तहत चौपाल लगाया गया।