पडरौना: बबुईया हरपुर में मारपीट का दर्दनाक अंत, प्रधानाचार्य छोटेलाल कुशवाहा का इलाज के दौरान निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बबुईया हरपुर गांव में हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल बुद्ध इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य छोटेलाल कुशवाहा का इलाज के दौरान अस्पताल में निधन हो गया। चार दिन पहले कॉलेज के गेट पर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों मे मारपीट हुई थी, जिसमें कुल 13 घायल हुए थे। घटना में सिर में गंभीर चोट लगी थी। मौत की खबर से पूरे क्षेत्र शोक की लहर है