पडरौना: कुशीनगर में किसान सम्मान दिवस पर धान की सीधी बुवाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों को किया गया सम्मानित
कुशीनगर किसान दिवस के अवसर पर मंगलवार को आयोजित जनपद स्तरीय किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम में देव पोखर ग्राम के प्रगतिशील किसान हरीश प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान धान की सीधी बुवाई DSR विधि से उत्कृष्ट उत्पादन के लिए प्रदान किया गया। हरीश प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष अपने 7 एकड़ खेत में इरी,वाराणसी के सहयोग से धान की बुआई की थी