पडरौना: कुशीनगर: निर्माण श्रमिक समय पर कराएं पंजीकरण-नवीनीकरण, योजनाओं का मिलेगा पूरा लाभ
कुशीनगर में मकान निर्माण और मिट्टी का कार्य करने वाले श्रमिकों के लिए श्रम विभाग ने जरूरी सूचना जारी की है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय ने बताया कि 18 से 60 वर्ष आयु के निर्माण श्रमिक उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। पंजीकृत श्रमिकों को पुत्र जन्म पर 20 हजार और पुत्री जन्म पर 25 हजार