पडरौना: खिरिया टोला में निजी हिंद हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य महकमा ने अस्पताल को किया सील
कुशीनगर के पड़रौना नगर के खिरिया टोला बिना रजिस्ट्रेशन व बिना डॉ.के नाम के संचालित अस्पताल में डिलीवरी के दौरान एक प्रसूता की हुई थीं मौत। प्रसूता की मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल पर गलत तरीके से ऑपरेशन करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर जाँच में जुटी।