हुज़ूर: नरसिंहपुर के गोटेगांव की रहने वाली बीएससी नर्सिंग की छात्रा की भोपाल के बागसेवनिया में प्रेमी के कमरे में मिली लाश
Huzur, Bhopal | Sep 14, 2024 नरसिंहपुर के गोटेगांव की रहने वाली बीएससी नर्सिंग की छात्रा की भोपाल के बागसेवनिया स्थित नारायण नगर के उसके प्रेमी के कमरे में लाश मिली है। छात्रा के गले पर चोट के निशान मिले हैं। युवती 9 अगस्त को प्रेमी के साथ घर से बिना बताए निकली थी। एम्स में पीएम कराया गया और बॉडी परिजनों को सौंप दिया गया।