सादाबाद: जैतई तिराहे पर कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोग हुए घायल, एक वृद्धा को किया गया रेफर
जैतई तिराहे पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे तीनो घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद में भर्ती करवाया जहां डॉक्टर के द्वारा सभी को उपचार देने के बाद वृद्धा की गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया है।