श्री गंगानगर: ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाने 71.42 फीसदी परिजन बच्चों को लेकर पहुंचे पोलियो बूथ
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jun 28, 2026
श्रीगंगानगर। तीन दिवसीय पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार को सुबह 10:00 जिले भर के बूथों पर हुई। जिला मुख्यालय पर एडीएम सुभाष कुमार सहित सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला एवं आरसीएचओ डॉ. मुकेश मेहता ने बच्चों को पोलियो दवा पिलाकर अभियान की विधिवत शुरुआत की। पहले दिन जिले के पांच वर्ष तक के लक्षित बच्चों में से 71.42 फीसदी को पोलियो दवा पिलाई गई।