कौंच: जवाहर नगर कोंच में महिला के घर पर दबंगों ने किया हमला, मारपीट और जान से मारने की धमकी, वारदात सीसीटीवी में कैद
Konch, Jalaun | May 29, 2026 कोंच के जवाहर नगर में महिला ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है, पीड़िता आरती ने शुक्रवार सुबह 8 बजे पुलिस से शिकायत कर बताया कि 27 मई की रात आरोपी लाठी-डंडों के साथ उनके घर पहुंचे और हमला किया, शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए, पूरी घटना घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गयी।