कोरबा: DSPM पॉवर प्लांट का राखड़ बांध फूटा, राखड़युक्त पानी बहने लगा, प्रबंधन ने आनन-फानन में की मरम्मत
Korba, Korba | Jun 22, 2026 डीएसपीएम प्लांट का गोढ़ी राखड़ डैम रविवार की शाम करीब 6 बजे फूट गया जिसका वीडियो सोमवार की सुबह दस बजे से सोशल मिडिया में वायरल हो रहा है। घटना के बाद राख का तेजी से नीचे की ओर बहाव के साथ आसपास जमीन में फैलने लगी। इसकी जानकारी डीएसपीएम प्लांट के आला अधिकारियों को दी गई। इसके बाद आनन-फानन में मरम्मत का कार्य शुरू हुआ।