सुसनेर: डग रोड स्थित तहसील कार्यालय में मोडी के ग्रामीणों ने सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
सोमवार दोपहर 1 बजे डग रोड पर तहसील कार्यालय में मोडी के ग्रामीणों ने सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमण से मुक्त करवाने हेतु ज्ञापन सौपा है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत मोडी में बागरी का खेड़ा में दबंगों द्वारा सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण करके आवागमन बंद कर दिया गया है। यही मार्ग नलखेड़ा जोड़ से शुरू होकर सीधे जीरापुर-भोपाल मार्ग को जोड़ता है।