पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा में निंदा प्रस्ताव पारित, पटना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी जानकारी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मीडिया से बातचीत करते हुए नारी शक्ति वंदन विधेयक बिल लोकसभा में विपक्ष के द्वारा गिराए जाने पर हमला बोलते हुए शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे कहा कि विपक्ष के द्वारा इस बिल को जो गिराया गया है उसके लिए निंदा प्रस्ताव पारित हुआ है और अगर यह बिल लोकसभा में पास हो जाता तो बिहार विधानसभा में करीब 125 महिला विधायक चुन कर आती।