नगरपालिका परिषद अनूपपुर द्वारा जल स्त्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन हेतु चलाए जा रहे ‘‘जल गंगा संवर्धन अभियान’’ के अंतर्गत आज एक महत्वपूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत नगर के सामतपुर तालाब के घाटों की सघन सफाई का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।