सरमथुरा: टाईगर रिजर्व के विरोध में 12वें दिन भी प्रदर्शन जारी
धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व (डीकेटीआर) के विरोध में सरमथुरा में चल रहा आंदोलन आज रविवार को 12वें दिन भी पूरे जोर-शोर से जारी रहा। धरना स्थल पर हजारों की संख्या में लोगों का जनसैलाब उमड़ा। खास बात यह रही कि करौली जिले के करीब 30 गांवों के ग्रामीण भी आंदोलन में शामिल हुए, जिससे धरने का दायरा लगातार बढ़ता दिखाई दिया। जनसमूह ने डीकेटीआर के विरोध में जोरदार हुंकार