धौलपुर: झोर वाली माता के मंदिर के पास से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर। दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को धौलपुर की कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी के शनिवार देर शाम झोर वाली माता मंदिर के पास आने की सूचना मिली थी। जिस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।