धौलपुर: चंबल नदी किनारे बने इंटकबेल में गिरा मजदूर, अस्पताल ले जाते वक्त मजदूर ने रास्ते में तोड़ा दम
शहर के समीप चंबल नदी पर राजाखेड़ा के लिए बनाई जा रही चंबल लिफ्ट परियोजना पर शनिवार को एक मजदूर इंटकबेल पर वेल्डिंग कार्य कर रहा था। तभी अचानक मजदूर 32 मीटर ऊंचाई से नीचे जा गिरा। कोतवाली पुलिस द्वारा घायल मजदूर को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल लाया जा रहा था। रास्ते में मजदूर ने दम तोड़ दिया।