धौलपुर: हुंडावल नगर में स्थित गुरुकुल एकेडमी स्कूल मे वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन
शनिवार को आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्य अथितियों ने विद्यालय के बच्चों को आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट किया। कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा कई आकर्षक देश भक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में स्कूल के मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया गया।