शिवपुरी जिले के ग्राम धंधेरा निवासी विकलांग दंपती विट्टोबाई ओझा और अशोक कुमार ओझा ने आज शनिवार दोपहर करीब 1 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी पट्टे की भूमि पर जबरन रास्ता बनाए जाने और कब्जे के प्रयास की शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग उनकी जमीन पर अवैध रूप से रास्ता निकालना चाहते हैं,